JMM ने लोस के लिए 2 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, राजमहल से विजय हांसदा और…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Candidate : मंगलवार को झारखंड (Jharkhand) में ‘INDIA’ गठबंधन के पार्टनर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य में लोकसभा (Loksabha) की अपनी दो और सीटों के लिए उम्मीदवारों (Candidates) की घोषणा कर दी है।

राजमहल लोकसभा सीट (Rajmahal Loksabha Seat) पर लगातार दो बार के सांसद विजय हांसदा (Vijay Hansda) को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है।

सिंहभूम के चुनावी रण में तत्कालीन हेमंत सरकार में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण मंत्री रहीं मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी (Joba Manjhi) पर भरोसा जताया गया है। जोबा चार बार मंत्री रह चुकी हैं।

कोटे की केवल एक सीट पर ऐलान बाकी

गठबंधन में JMM ने अपने कोटे की पांच सीटों में से दुमका, गिरिडीह समेत चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

अपने हिस्से की शेष एक सीट जमशेदपुर (Jamshedpur) पर भी जल्द प्रत्याशी उतारेगा।

JMM के उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मंगलवार शाम किया।

अब तक के उम्मीदवारों की सूची

राजमहल- विजय हांसदा

सिंहभूम- जोबा मांझी

गिरिडीह- मथुरा प्रसाद महतो

दुमका- नलिन सोरेन

Share This Article