बापू वाटिका के पास झामुमो का उपवास 11वें दिन भी जारी, लातेहार जिलाध्यक्ष ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Anshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) के समक्ष 11वें दिन रविवार को लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शहदेव की अध्यक्षता में उपवास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मौके पर मौजूद लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि एक साजिश के तहत Hemant Soren को जेल भेजा गया है। केंद्र सरकार स्वतंत्र जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

झारखंड में चुनी हुई एक लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास किया गया। आगामी चुनावों में झारखंड की जनता इसका माकूल जवाब देगी।

जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शहदेव ने कहा कि केंद्र के तानाशाही रवैया के खिलाफ हम सभी JMM के कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही यह बताने का काम कर रहे हैं कि किस प्रकार से एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे Hemant Soren को राजनीति साजिश के तहत जेल भेजकर झारखंड के विकास को बाधित किया गया है।

उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से लातेहार जिले से केंद्रीय सदस्य अरुण दुबे, दीपू कुमार सिन्हा, समसुल होदा, शीतमोहन मुंडा, जिला परिषद सदस्य Buddheshwar Oraon, जीरा देवी, चंचला देवी, केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, रांची से केंद्रीय सदस्य Sushila Ekka, समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, रांची जिला सचिव Dr. Hemlal Mehta सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article