इस तारीख से अन्याय यात्रा पर निकलेंगे JMM के वरिष्ठ MLA लोबिन हेंम्ब्रम, कहा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MLA Lobin Hembram Anyay Yatra: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेम्ब्रम (Lobin Hembram) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह 7 मार्च से राज्य भर में अन्याय यात्रा पर निकलेंगे। अब अपनी ही पार्टी के प्रति उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।

लोबिन का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren ने यहां के आदिवासियों और मूलवासियों को ठगने का काम किया। उनके साथ अन्याय हुआ। यह अन्याय मार्च उसी के खिलाफ है।

धीरे-धीरे JMM से मोहभंग होता जा रहा

लोबिन ने कहा कि अगर जनता की मांग रही तो राजमहल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन सरकार को शर्तों पर समर्थन दिया है।

अगर चंपाई सरकार को समर्थन दिया है, तो वापस भी ले लेंगे। धीरे-धीरे JMM से मोहभंग होता जा रहा है। अब विकल्प देखना होगा, लेकिन गुरुजी हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।

Share This Article