11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम चुनौती मामला: 342 सफल अभ्यर्थियों को जवाब दाखिल करने का मिला समय

झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम से जुड़ी अपीलों में नियुक्त 342 सफल अभ्यर्थियों को पक्ष रखने का समय दिया। अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या 01/2024) के परिणाम को चुनौती देने वाली विभिन्न अपील याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने इस मामले में नियुक्त हो चुके सभी 342 सफल अभ्यर्थियों के आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने और जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान किया है। मामले की अगली सुनवाई अब 5 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

अदालत में सुनवाई के दौरान सफल अभ्यर्थियों के अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए जवाब दाखिल करने हेतु समय की मांग की थी, जिसे पीठ ने मंजूर कर लिया। जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पक्ष रखा। इससे पूर्व 21 जनवरी 2026 को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को सभी 342 सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने और उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था, क्योंकि राज्य सरकार इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर चुकी है।

यह पूरा विवाद एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती देने से जुड़ा है, जिसे अय्यूब तिर्की, राजेश प्रसाद, रिंकू कुमारी, विकास चंद्रा व अन्य ने अलग-अलग अपील याचिकाओं के माध्यम से दायर किया है। इसके साथ ही एक अंतरिम आवेदन (IA) दायर कर परिणाम को पूरी तरह रद्द करने की मांग भी की गई है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नियमों के विरुद्ध किया है। उनका कहना है कि परीक्षा नियमावली में डिजिटल मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं था, फिर भी आयोग ने ऐसा कराया। इसके अलावा नियमावली के तहत मूल्यांकन कम से कम 10 वर्षों के अनुभव वाले अनुभवी शिक्षकों से कराया जाना चाहिए था, जबकि आयोग ने मात्र दो-तीन वर्षों के अनुभव वाले घंटी आधारित, संविदा व गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाएं जांच करवाईं।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.