JPSC परीक्षा विवाद में बड़ा एक्शन! CID की 20 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। सीआईडी ने रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : 14वीं संयुक्त सिविल सेवा (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने सोमवार को रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग समेत 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई को जांच का अहम चरण माना जा रहा है, जहां कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सीआईडी की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर एक साथ जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि इस अभियान के दौरान कई अहम सुराग मिल सकते हैं जो पूरे मामले की जांच को नई दिशा दे सकते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।