रांची : जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) के स्कूल परिसर स्थित हॉल में शनिवार को जेवीएम एलुमनाई एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 1980-82 से 2023-25 तक के विभिन्न बैचों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर 2026 को जेवीएम परिसर में “उमंग” नाम से भव्य एलुमनाई मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में “उमंग फेस्ट” एवं विशेष म्यूजिकल कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।
बैठक में एलुमनाई नेटवर्क को मजबूत करने, विभिन्न बैचों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। एसोसिएशन ने सभी जेवीएम एलुमनाई से “उमंग” में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने पुराने मित्रों एवं सहपाठियों से पुनः जुड़ने की अपील की।
बैठक में एम.एम. दास गुप्ता (वाइस चेयरमैन, एसएमसी), अनुपमा श्रीवास्तव (प्रिंसिपल प्रतिनिधि), चंद्रकांत रायपत (प्रेसिडेंट, जेवीएम एलुमनाई एसोसिएशन), सुष्मिता मिश्रा, डॉ. मोती प्रसाद, रविंद्र प्रधान, भारती सिंह रायपत, मृदुला बिजानी, नरेंद्र धोनी, प्रकाश, आशीष बुधिया, श्रीराम सिंह, अमित जैन, गौतम उपाध्याय, किरण सिंह, निखिल सिंह एवं राहुल सहित विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


