खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने मुख्य सचिव से लगाई गुहार, 500 बेड अस्पताल जल्द शुरू कराने की मांग

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने मुख्य सचिव से मिलकर आमदा के अधूरे 500 बेड अस्पताल निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर शुरू कराने की मांग उठाई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalicharan Munda Meets Chief secretary : कालीचरण मुंडा ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर सरायकेला-खरसावां जिले के आमदा में अधर में लटके 500 बेड अस्पताल निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर शुरू कराने की मांग की है।

रांची में हुई मुलाकात के दौरान सांसद ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि आमदा में इस अस्पताल परियोजना की शुरुआत 12 नवंबर 2011 को की गई थी। करीब 25 एकड़ भूमि उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने से सरायकेला-खरसावां सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने मुख्य सचिव से अस्पताल निर्माण कार्य रुकने के कारणों की जांच कराने और योजना को जल्द दोबारा शुरू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की। इस पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने आवश्यक पहल कर निर्माण कार्य फिर से शुरू कराने का आश्वासन दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।