पत्रकार कमल नयन छापरिया को एनडी शर्मा मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार कमल नयन छापरिया को एनडी शर्मा मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, उनके योगदान को सलाम।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने तीन दशकों से अधिक के समर्पित योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार कमल नयन छापरिया को एनडी शर्मा मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 1992 से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय कमल नयन ने प्रभात खबर, रांची एक्सप्रेस, हिंदुस्तान समाचार, देश प्रण और राष्ट्रीय सागर जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। झारखंड के गिरिडीह से जुड़े रहे छापरिया ने लंबे समय तक जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार के मुद्दों को अपनी रिपोर्टिंग का हिस्सा बनाया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक योगदान, पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता और जनपक्षधर पत्रकारिता को सम्मानित करता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।