कुन्नूर हवाई हादसे में शहीद की पार्थिव शरीर कांगड़ा पहुंचा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कांगड़ा: कुन्नूर हवाई हादसे में शहीद कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लांस नायक विवेक कुमार की पार्थिव देह गगल एयरपोर्ट पंहुची।

एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान ने शहीद विवेक कुमार की पार्थिव देह को रिसीव किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

एयरपोर्ट से शहीद की पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव बेहरु ले जाया गया। शहीद की पार्थिव देह के साथ उनके पिता और अन्य परिजन दिल्ली से साथ आए हैं।

शहीद की पार्थिव देह को पहचानने के लिए उनके पिता व अन्य को दिल्ली बुलाया गया था।

Share This Article