रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर साल 2024 में बनकर हो जाएगा तैयार, 2.4 KM लंबा…

अब तक 486 में से 125 प्री कास्ट सेंग्मेंटल बॉक्स चढ़ा दिया गया है। यानी इतने हिस्से में सड़क का ढांचा तैयार हो गया है। यह 2.4 किलोमीटर लंबा Flyover है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में कांटा टोली फ्लाईओवर (Kantatoli Flyover) का निर्माण साल 2024 में पूरा हो जाएगा।

तेजी से काम जारी है। अब तक 486 में से 125 प्री कास्ट सेंग्मेंटल बॉक्स चढ़ा दिया गया है।

यानी इतने हिस्से में सड़क का ढांचा तैयार हो गया है। यह 2.4 किलोमीटर लंबा Flyover है। इसे बनाने में करीब 244 करोड़ रुपए की लागत आंकी गई है।

1.25 किलोमीटर लंबे Flyover के लिए तीसरी योजना

सिरमटोली और कांटाटोली एलिवेटेड रोड से जुड़े दोनों प्रोजेक्ट तय समय पर अगले साल पूरे होंगे।

इन पर अलग-अलग काम जारी है। इन दोनों परियोजनाओं को जोड़ने के लिए 1.25 किलोमीटर लंबे Flyover के लिए तीसरी योजना पर अलग से काम किया जाएगा।

JUDCO के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा सोरेन चौक नामकुम स्थित प्लांट में 228 प्री-कास्ट सेगमेंट बॉक्स का निर्माण किया जा चुका है।

इनमें से 125 को कास्ट कर दिया गया है। जल्द ही 103 को भी किया जाएगा। एक महीने में 45 सेगमेंट बॉक्स चढ़ाए गए हैं।

Share This Article