कपिल कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी एस10 में रजत जीता

भारतीय तैराक कपिल कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 स्पर्धा में रजत पदक जीता। जापान के अकितो मिनाइ ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागोया : भारतीय तैराक कपिल कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में बृहस्पतिवार को पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 स्पर्धा में रजत पदक जीता । 26 वर्ष के कपिल ने चार मिनट 38 . 44 सेकंड का समय लिया । जापान के अकितो मिनाइ ने एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड समय (चार मिनट 27 . 44 सेकंड) के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया ।

ईरान के शाहीन इजादयार को कांस्य पदक मिला । एस10 श्रेणी में वे तैराक होते हैं जिनमें आमतौर पर शारीरिक कमियां बहुत कम होती हैं मसलन पैरों में कमजोरी, पैर न होना, घुटने के नीचे से पैर न होना, या कूल्हों से जुड़ी समस्यायें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।