नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर ‘सत्ता परिवर्तन’ की कोशिश करने संबंधी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आरोप पर शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता चाहती है और अब इस सरकार के जाने का समय आ गया है। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को लेकर एक दिन पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा था।



