करमा पर्व को लेकर जिला प्रशासन के साथ सरना समितियों की महत्वपूर्ण बैठक, जानें फिर क्या हुआ

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में करमा पर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और प्रमुख सरना समितियों की समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय और अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत ने संयुक्त रूप से की। बैठक में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा, बबलू मुंडा, शिवा कच्छप, जगलाल हेम्ब्रम और ज्योत्सना करकेट्टा सहित जिले की तमाम प्रमुख सरना समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।

चर्चा के दौरान सरना समिति के प्रतिनिधियों ने आगामी करमा पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए प्रशासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने पूजा स्थलों की साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, अखड़ा स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और पर्व के दौरान शांति व सुरक्षा के लिए क्षेत्र में शराब बंदी लागू करने की मांग की। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए साड़ी और धोती उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने समिति की सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।