हरियाणा में कैंटर के हाई-वोल्टेज विद्युत तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत, 20 घायल

हरियाणा के करनाल में तीर्थयात्रियों से भरा कैंटर हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आया। हादसे में मदद करने पहुंचे व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक कैंटर ट्रक हाई-वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आ गया। इस दौरान मदद के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार देर रात हुई, जब 50 से अधिक तीर्थयात्रियों को लेकर कैंटर राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, घरौंडा में मिनी बाईपास के पास कैंटर हाई-वोल्टेज विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे वाहन में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों की चीख-पुकार सुनकर एक स्थानीय निवासी उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि कैंटर के ऊपर एक अतिरिक्त फ्रेम पर लोहे का पाइप लगा था, जो ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया।

उन्होंने कहा कि घायलों को करनाल और पानीपत के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। करनाल के अस्पताल के एक चिकित्सक ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ लोगों को हृदय धड़कन संबंधी अनियमितता, निम्न रक्तचाप और शरीर में दर्द की शिकायत है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।