कर्नाटक : गडग में तैनात केआरआईडीएल का इंजीनियर 13 दिन से लापता

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गडग (कर्नाटक) : गडग में तैनात कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास लिमिटेड (केआरआईडीएल) के सहायक अधिशासी अभियंता फरवीज धारवाड़ 13 दिन से लापता हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, अभियंता ने लापता होने से पहले एक पत्र छोड़ा, जिसमें उन्होंने सरकारी निधि जारी न होने के कारण बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि वह बहुत ज्यादा तनाव में हैं और हालात का सामना न कर पाने के कारण अपनी जान दे देंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।