Latest NewsUncategorizedकश्मीरी पंडितों को मिलना चाहिए उनका हक: अरविंद केजरीवाल

कश्मीरी पंडितों को मिलना चाहिए उनका हक: अरविंद केजरीवाल

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Chief Minister Arvind Kejriwal) ने कहा कि कश्मीरी पंडितों(Kashmiri Pandits) को उनका हक मिलना चाहिए। उन्हें कश्मीर में पुन: बसाने और सुरक्षित माहौल देने के लिए केन्द्र सरकार को प्रयास करना चाहिए।

केजरीवाल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि कश्मीर में आज भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिनों वहां एक सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी गई।ऐसी हिंसा रुकनी चाहिए और कश्मीरी पंडितों को वहां भयमुक्त माहौल मिलना चाहिए।

कश्मीरी पंडितों की तरफ गलत इरादे रखेंगे तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा

केजरीवाल ने कहा कि आतंकी और देश के दुश्मनों को यह बात समझना चाहिए कि अगर कश्मीरी पंडितों की तरफ गलत इरादे रखेंगे तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट(Kashmiri Pandit Rahul Bhatt) की हत्या से डरे हुए हैं। ऐसे में केन्द्र सरकार को उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भाजपा ने केजरीवाल पर कश्मीरी पंडितों को अपमानित करने का आरोप लगाया था।

भाजपा केजरीवाल से लगातार मांग कर रही थी कि वह अपने उस बयान पर देश से मांफी मांगे जिसमें उन्होंने कश्मीरी पंडितों का विधानसभा में मजाक उड़ाया था। हालांकि केजरीवाल ने अपने बयान में कहा था कि वह कश्मीरी पंडितों पर नहीं भाजपा पर हंस रहे थे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...