कतरास कॉलेज की घटाई गई स्नातक सीटें पूर्ववत करने की मांग, 8 सितंबर को तालाबंदी की चेतावनी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : कतरास कॉलेज, कतरासगढ़ में स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों में घटाई गई सीटों को सत्र 2021-24 के अनुरूप पूर्ववत करने की मांग को लेकर BBMKU बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया। इस संबंध में उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. पुष्पा कुमारी एवं कुलसचिव डॉ. राधानाथ त्रिपाठी को आवेदन सौंपा। आवेदन में कतरास कॉलेज में इतिहास, भूगोल, गणित सहित अन्य स्नातक विषयों में घटाई गई सीटों को सत्र 2021-24 के अनुरूप पूर्ववत करने की मांग की गई है।

चित्तरंजन कुमार सिंह के अनुसार, कतरासगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कतरास कॉलेज पर निर्भर हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण विषयों में सीटों की संख्या कम किए जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा हासिल करने में परेशानी खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में भी विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन दिया गया था। साथ ही बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो द्वारा भी विद्यार्थियों और क्षेत्र की जनता की समस्या को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा गया था। बावजूद इसके अब तक सीटों को पूर्ववत करने की दिशा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि सत्र 2021-24 के अनुरूप सीटों को तत्काल पूर्ववत किया जाए और क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकता एवं विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए भविष्य में सीटों में बढ़ोतरी पर भी विचार किया जाए। आवेदन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को दो सप्ताह का समय दिया गया है। चित्तरंजन कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर सीटों को पूर्ववत करने अथवा बढ़ाने के संबंध में उचित एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 8 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।