‘स्पिरिट’ में नहीं दिखेंगी कटरीना कैफ, प्रभास की फिल्म को लेकर वायरल खबर निकली अफवाह

Manu Shrivastava
2 Min Read
कटरीना कैफ
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि कटरीना कैफ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा बन सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि फिल्म में उनका कैमियो होगा और वह लंबे समय बाद अभिनय के साथ-साथ करीब दो दशक बाद तेलुगु सिनेमा में भी वापसी करेंगी। इन खबरों से फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन अब इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। बताया गया है कि कटरीना की कास्टिंग को लेकर सामने आई खबरें महज अफवाह हैं और इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दीपिका के बाहर होने के बाद बढ़ीं अटकलें

‘स्पिरिट’ इस समय तेलुगु सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म तब से लगातार सुर्खियों में है, जब दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट से अलग हुईं। इसके बाद नई अभिनेत्री की एंट्री को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

कटरीना कैफ का नाम सामने आने के बाद फैंस उनकी वापसी को लेकर उत्साहित थे, लेकिन फिलहाल ऐसी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब सभी की नजर मेकर्स की ओर से आने वाले अगले आधिकारिक अपडेट पर टिकी हुई है।

Share This Article