Homeझारखंडरांची के ज्ञानराज शर्मा होंगे KBC-13 के पहले कंटेस्टेंट

रांची के ज्ञानराज शर्मा होंगे KBC-13 के पहले कंटेस्टेंट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-13 के पहले कंटेस्टेंट रांची से 16 किलोमीटर दूर नगड़ी गांव के रहने वाले ज्ञान राज शर्मा होंगे। यह शो 23 अगस्त से शुरू होगा।

ज्ञानराज शर्मा पेशे से शिक्षक होने के साथ साथ एक साइंटिस्ट भी हैं। नगड़ी के एक छोटे से स्कूल में बच्चे को शिक्षित करने के साथ साथ उन्हें रोबोटिक्स और ड्रोन बनाने का भी प्रशिक्षण देते है।

ज्ञानराज का सपना है कि झारखंड के छात्रों की भी इसरो में भागीदारी बढ़े। इसलिए वे बच्चों को नए नए तरीके से शिक्षित करते हैं।

ज्ञानराज अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उनका कहना है कि उनके माता-पिता हमेशा उनके साथ एक शिक्षक के रूप में रहे। बचपन से ही कुछ अलग करने की सीख दी, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

उन्होंने बताया कि केबीसी में पहुंचने के लिए अधिकतर लोग सोचते है कि इसमें जनरल नॉलेज पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके कारण वे इसमें भाग लेने से डरते हैं।

जबकि सच्चाई यह है कि इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्न आपके जीवन पर आधारित होते हैं, जो आपके जीवन को छूते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...