
तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ में स्थानांतरित हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘क्लिफ हाउस’ में मरम्मत का काम किया जा रहा था, इसलिए सतीशन विपक्ष के नेता के आधिकारिक आवास ‘कैंटोनमेंट हाउस’ में रह रहे थे।

