बंगाल चुनाव : राजगंज से तृणमूल विधायक ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी पद से इस्तीफा दिया

राजगंज सीट से टिकट न मिलने पर खगेश्वर रॉय का इस्तीफा, स्वप्ना बर्मन को उम्मीदवार बनाए जाने से तृणमूल कांग्रेस में असंतोष, चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता/जलपाईगुड़ी: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में राजगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के बाद विधायक खगेश्वर रॉय ने जलपाईगुड़ी जिले से तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष के संकेत दिखायी देने लगे हैं।

जलपाईगुड़ी के राजगंज से तीन बार विधायक रह चुके रॉय ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को इस सीट से मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी की हार की भविष्यवाणी की। खगेश्वर राय पार्टी के इस फैसले से बेहद आहत हैं और उन्होंने संगठन के पद पर बने रहने से इनकार कर दिया है। उनके इस कदम से पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी हलचल तेज हो गई है।

दूसरी ओर, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कृष्ण दास को जलपाईगुड़ी से अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। कृष्ण दास क्षेत्र में सक्रिय नेता माने जाते हैं, लेकिन मौजूदा विधायक के बागी तेवरों ने उनकी चुनावी राह के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है। खगेश्वर राय का इस्तीफा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जलपाईगुड़ी जिले के चेयरमैन के रूप में उनकी एक मजबूत पकड़ रही है। यदि वे निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं या समर्थकों के साथ कोई दूसरा रास्ता चुनते हैं, तो इसका सीधा असर TMC के वोट बैंक पर पड़ सकता है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।