CUET 2026 परीक्षा संपन्न, 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी तीन शिफ्टों में शामिल

रांची में सीयूईटी 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, तीन शिफ्टों में 36 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग, विभिन्न विषयों की परीक्षा सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2026 का आयोजन 17 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष लगभग 36,400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा को तीन शिफ्टों में आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग केंद्र निर्धारित किए गए थे। पहली शिफ्ट 248 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें करीब 11,600 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस शिफ्ट में जियोफिजिक्स, बीएड, विभिन्न भाषाएं, हॉर्टिकल्चर तथा सिविल, स्ट्रक्चरल और ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग जैसे विषयों की परीक्षा ली गई।

दूसरी शिफ्ट 237 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई, जिसमें लगभग 11,800 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस शिफ्ट में एलएलएम, फूड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अरबी भाषा से जुड़े विषय शामिल रहे।

वहीं तीसरी शिफ्ट 255 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें करीब 13,000 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस दौरान अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन और इंफॉर्मेशन इंजीनियरिंग जैसे विषयों की परीक्षा हुई।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।