
One Person arrested for Illegal sale of LPG gas: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से LPG सिलेंडर बेचने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उसके कब्जे से 62 सिलेंडर तथा परिवहन में इस्तेमाल एक वाहन बरामद किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है, जिसे सोमवार को यमुना पुस्ता क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पकड़ा गया था।

