किशनगंज: बिहार (Bihar) में एक बार फिर से खाकी दागदार (Khaki Stained) हुई है। यहां एक थानेदार ने UP की महिला को बंधक बनाकर 8 दिन तक बलात्कार किया।
दरअसल, महिला अपने पति की तलाश में बिहार आई थी। रेप (Rape) के बाद थानाध्यक्ष ने डरा धमका कर उससे दो लाख रुपए भी वसूले और पति के साथ छोड़ दिया। वहीं इस मामले में SP ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार को सस्पेंड (Suspend) कर गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया है।
पति को खोजने बिहार आई थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार, मामला किशनगंज जिले (Kishanganj District) से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यूपी के अंबेडकरनगर जिले (Ambedkar Nagar District) की रहने वाली महिला की शादी स्थानीय टेढ़ागाछ प्रखंड के डाक पोखर पंचायत स्थित मटियारी गांव के युवक मुन्नवर से हुई थी।
वह कुछ पहले ही अपने पति को खोजने बिहार (Bihar) आई थी। इसी बीच महिला टेढ़ागाछ थाना पहुंची और थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला (Neeraj Kumar Nirala) से फरियाद लगाई।
वहीं महिला को देखने बाद थानाध्यक्ष की नीयत बिगड़ गई। इसके बाद थानेदार ने डाक पोखर पंचायत के मुखिया मनोद यादव को थाने में बुलाया।
महिला से 2 लाख रुपए भी वसूले
महिला का आरोप है कि पति को खोज देने के नाम पर थानेदार और मुखिया ने उसके साथ 8 दिनों तक रेप किया। इस दौरान थानेदार (Police Station) ने महिला को अपने थाना स्थित आवास पर रखकर घर का काम भी कराया।
इसके बाद थानेदार ने महिला के पति को थाने में बुलाया और महिला प्रतिनिधि की मिलीभगत से 2 लाख रुपए लेकर महिला को पति के साथ छोड़ दिया।
थानेदार ने महिला को धमकी (Threat) भी दी कि यदि मामले की जानकारी किसी को दी तो तुम्हारे ससुराल वाले को झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला ने थानेदार की धमकी के डर से पति और ससुरालवालों को कुछ नहीं बताया। वहीं कुछ दिनों बाद महिला हिम्मत जुटाकर पति के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत की।
शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर SIT का गठन किया गया। वहीं जांच करने के बाद मामला सही पाया गया।
इस मामले में किशनगंज के SP इनामुल हक ने बताया कि थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाना में धारा 343, 376b , 384 , 385 ,34 के तहत केस किया गया है।