पूर्णिया में बिशप फ्रांसिस तिर्की से मिले खिजरी विधायक राजेश कच्छप

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बिहार दौरे के दौरान पूर्णिया स्थित बिशप हाउस में बिशप फ्रांसिस तिर्की से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक सद्भाव, शिक्षा और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने बुधवार को अपने बिहार दौरे के उपरांत पूर्णिया स्थित बिशप हाउस में बिशप फ्रांसिस तिर्की से मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

मुलाकात को लेकर राजेश कच्छप ने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग, भाईचारे एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के विषय में विचारों का आदान-प्रदान हुआ। यह मुलाकात सकारात्मक संवाद और बेहतर सामाजिक समन्वय की दिशा में एक सार्थक पहल रही। मैं समाज की एकता, सद्भाव और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।