खूंटी में लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अड़की थाना क्षेत्र के तोड़ांग गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों की पिटाई से मारे गये डुटू मुंडा(55 ) के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया।

परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुटू मुंडा अपने संबंधी के यहां से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला।

रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने डुटू मुंडा की लाश गांव से कुछ दूर पर दिखाई पड़ी तो इसकी जानकारी परविार वालों को दी गयी।

घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी मिला। बाद में इसकी जानकारी अड़की के थानेदार पंकज कुमार को दी गयी और शव को पुलिस थाना ले आयी। सोमवार को अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article