खूंटी में राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद के अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गये कथित हमले के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्थानीय भगत सिंह चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतिला दहन किया।

मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके प्रदेश महामंत्री श्रीजयराज मिश्रा, जिलाध्यक्ष शहजादा खान, खूंटी जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मंटू, दिनेश यादव, कमाल खान, संजय मिश्रा, अड़की प्रखंड बुद्धू मुंडा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, रनिया प्रखड अध्यक्ष सुबोध कंडुलना, कर्रा के गुलजार खान, मुरहू के प्रखंड अध्यक्ष सावना मुंडू एवं जॉनसन मुंडू आदि ने बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।

Share This Article