खूंटी में अफीम व डोडा के साथ दो गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

KHUNTI/खूंटी: अफीम की खेती और उसके काले धंधे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है और इसका परिणाम भी दिख रहा है।

रविवार को भी पुलिस ने तपकारा थाना के सराबुरू गांव में छापामार कर अफीम की खेती कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 460 ग्राम अफीम और 24 किलो अफीम का डोडा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चुरदाग गांव के फिरू सिंह और शिबा मांझाी शाामिल हैं।

सोमवार को पत्रकार वार्ता में तोरपा के एसडीपीओ ओम प्रकाश्या तिवारी ने बताया कि एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरदाग गांव के फिरू सिंह और शिबा सिंह द्वारा सराबुरू गांव में अफीम की खेती की जा रही है।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की टीम जैसे ही सराबुरू गांव पहुंची, अफीम के खेत में काम कर रहे दो लोग भागने लगे।

पुलिस के जवानों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि दोनो व्यक्ति सराबुरू गांव के डेविड पूर्ति के साथ मिलकर उसके ही खेत में अफीम की खेती करते हैं।

तैयार अफीम और डोडा को वे डेविड को ही देते हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर डेविड के घर से अफीम और डोडा बरामद किये गये। मौके पर पुलिलस ने करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में लगी अफीम की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया।

Share This Article