खूंटी में रंगदारी वसूलने आये दो अपराधी अरेस्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: पुलिस ने रंगदारी वसूलने आये दो अपराधियों को रविवार को खूंटी थाना के बाजार टांड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में विनोद गौंझू उर्फ विनोद महतो और अभिमन्यु महतो उर्फ छोटका शामिल हैं।

दोनों मुरहू थाना के गानालोया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल समेत तीन मोबाइल, चाकू और अल्टो कार बरामद किया गया है।

इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि रंगदारी मांगने को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ खूंटी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मामले के अनुसंधान के क्रम में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग रंगदारी वसूलने के लिए रविवार को खूंटी बाजार टांड़ आने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने एंबुस लगाकर रंगदारी लेते दो अपराधियों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार विनोद गौंझू के खिलाफ खूंटी, कर्रा, मुरहू और लापुंग थाने में कुल 11 मामले दर्ज हैं।

Share This Article