खूंटी में 45 दिनों के अंदर एरिया कमांडर लंबू दस्ते के 17 उग्रवादी पकड़े गये

SP ने बताया कि एरिया कमांडर लंबू दस्ते के विरुद्ध पुलिस के लगातार सफल अभियान से उसके दस्ते का अस्तित्व अब समाप्ति की ओर है। SP ने जल्द ही एरिया कमांडर लंबू को भी गिरफ्तार कर लेने की बात कही।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: PLFI के एरिया कमांडर टीरा बोदरा उर्फ लंबू दस्ते के 17 उग्रवादी डेढ़ माह के अंतराल में पकड़े गये हैं। यह जानकारी SP अमन कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि PLFI सुप्रीमो सहित अन्य हार्डकोर उग्रवादियों के पकड़े जाने या मारे जाने के बाद बंदगांव थानांतर्गत जिकिलता गांव निवासी PLFI के एरिया कमांडर टीरा बोदरा उर्फ राड़ूंग बोदरा उर्फ लंबू PLFI संगठन को नये सिरे से सशक्त बनाने के कार्य में जुटा है।

पुलिस ने नापाक मंसूबों पर फेर दिया पानी

इसके लिए वह नए-नए लड़कों को संगठन में शामिल करने के प्रयास में है लेकिन पुलिस ने डेढ़ माह के अंतराल में एरिया कमांडर लंबू दस्ते के 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उसके इस नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

SP ने बताया कि एरिया कमांडर लंबू दस्ते के विरुद्ध पुलिस के लगातार सफल अभियान से उसके दस्ते का अस्तित्व अब समाप्ति की ओर है। SP ने जल्द ही एरिया कमांडर लंबू को भी गिरफ्तार कर लेने की बात कही।

Share This Article