
राज्य सरकार ने वमिका के इलाज के लिए 9 करोड़ की सहायता राशि की है मंजूर
रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह के निमियांघाट में (पु० अ० नि०) अभिजीत कुमार की 14 माह की पुत्री वामिका पटेल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। नन्हीं वामिका दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA Type-1) से जूझ रही है। राज्य सरकार की ओर से 9 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत होने के बाद अब उसका इलाज AIIMS, नई दिल्ली में संभव हो सकेगा। इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार। हम सबकी प्रार्थना है कि वामिका जल्द स्वस्थ होकर एक नई जिंदगी की शुरुआत करे।

