15 साल बाद डालटनगंज के कोयल नदी में बाढ़ का कहर, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

मूसलाधार बारिश के बाद मेदिनीनगर में कोयल नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; करीब 15 साल बाद नदी का ऐसा रौद्र रूप दिखा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद डालटनगंज-मेदिनीनगर की जीवनदायिनी कोयल नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 15 साल बाद कोयल नदी में इस तरह का तेज उफान देखने को मिल रहा है। कोयल नदी का पानी बढ़ने से कोयल रिवर फ्रंट का बड़ा हिस्सा लगभग डूब गया है। वहीं नवा टोली, भट्टी मोहल्ला, कसाब मोहल्ला, राहत निजाम हॉस्पिटल क्षेत्र, पहाड़ी मोहल्ला तथा पहाड़ी क्षेत्र के नीचे स्थित झोपड़पट्टी सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। कई निचले इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए नदी किनारे तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजर लगातार कोयल नदी के जलस्तर पर बनी हुई है। इससे पहले भी भारी बारिश के दौरान कोयल नदी के उफान से मेदिनीनगर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आ चुकी है। कोयल नदी का यह रौद्र रूप फिलहाल डालटनगंज-मेदिनीनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।