राष्ट्रीय लोक अदालत लोहरदगा में 1,66,52,091 रुपये की वसूली

कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल, डालसा उपाध्यक्ष सह उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, बार के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर में किया गया।

इसमें कुल 753 केसों का निष्पादन किया गया जबकि 1,66,52,091 रुपये की वसूली अर्थदंड के रूप में की गई। निस्तारित किए गए वादों में कुल 244 वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे।

छह बेंचों का गठन कर हुई सुनवाई

कार्यक्रम का उद्घाटन डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल, डालसा उपाध्यक्ष सह उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, बार के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल छह बेंचों का गठन किया गया था।

Share This Article