
रांची: राजधानी रांची से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन साल की मासूम से हैवानियत की गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ पेशे से वैन ड्राइवर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इरफान बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद बच्ची बुरी तरह से डर गई और सहम गई। जब परिवार वालों ने उससे पूछा, तो बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी आपबीती बताई।
इसके बाद, परिवार वाले पुलिस स्टेशन पहुंचे और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इरफान के खिलाफ BNS की धारा 74/351(2) और POCSO एक्ट की धारा 8/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी को बुधवार शाम को पुलिस स्टेशन लाया गया था और उससे पूछताछ की जा रही है।

