
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले भाजपा जमशेदपुर महानगर के सदस्य
जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की नवनियुक्त जिला कमिटी के सदस्यों ने उनसे गुरुवार को मुलाकात की। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने सभी को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आप सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की अपेक्षा है। आपका समर्पण, अनुशासन और परिश्रम निश्चित रूप से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

