रांची : बढ़ती गर्मी का असर शहर के ताल-तलैयों के साथ जलप्रपातों पर भी पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी के कारण जलप्रपातों से गिरनेवाली जलधाराओं का वेग और प्रवाह कम हो गया है। राजधानी के हुंडरु, दशम और जोन्हा जलप्रपात में ऊंचाई से गिरनेवाली पानी की धारा पतली हो रही है। कांची नदी में पानी कम होने से ऐसा हुआ है। ऐसे में जो पर्यटक दशम और जोन्हा में पिकनिक मनाने या घूमने-फिरने जा रहे हैं उन्हें मजा नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि प्रसिद्ध दशम फॉल भीषण गर्मी के कारण अक्सर पानी की कमी का सामना करता है। गर्मियों में, विशेष रूप से मई-जून के दौरान, झरने का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है, जिससे कभी-कभी यह लगभग सूखा हुआ दिखाई देता है। हालांकि, मानसूनी बारिश के बाद फिर इसका वेग और खूबसूरती दोनों लौट आती है।
प्रचंड गर्मी का असर, पतली धाराओं में बदला दशम फॉल का पानी
झारखंड में भीषण गर्मी का असर हुंडरु, दशम और जोन्हा जलप्रपातों पर दिख रहा है, जहां कांची नदी का जलस्तर घटने से पानी का प्रवाह काफी कमजोर हो गया है।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
