आदिवासी धर्म कॉलम पर खरवार भोगता समाज ने की बैठक, 27 नवंबर को मनायी जायेगी यौधेश्वर सिंह भोगता की पुण्यतिथि

रांची में खरवार भोगता समाज की बैठक हुई, जिसमें जातीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम में 'आदिवासी धर्म' लिखने और 27 नवंबर को यौधेश्वर सिंह भोगता की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : खरवार भोगता समाज विकास संघ केंद्रीय समिति की बैठक शुक्रवार को नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क मोरहाबादी में हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू तथा संचालन केंद्रीय प्रवक्ता देवनारायण गंझू ने की। बैठक में 27 नवंबर को रामगढ़ के मांडु में पूर्व संरक्षक स्व यौधेश्वर सिंह भोगता की पुण्यतिथि, लातेहार जिला के चंदवा नगर में 15 दिसंबर को स्व रामदेव गंझू की पुण्यतिथि को सफल बनाने पर चर्चा की गई। दोनों ही कार्यक्रमों में झारखंड से खरवार भोगता समाज के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे।वही जातीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम को लेकर भी चर्चा की गई।साथ ही धर्म कॉलम में आदिवासी धर्म लिखने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा केंद्रीय सम्मेलन कराने पर भी चर्चा हुई।वही आदिवासी धर्म कॉलम को लेकर खरवार भोगता समाज विकास संघ की 6 दिसंबर को बोकारो में बैठक होगी। आदिवासी धर्म कॉलम को लेकर बएक दिसंबर से 15 दिसंबर तक पैदल यात्रा में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर चर्चा की गई। बैठक में केन्द्रीय कोषाध्यक्ष कोलेश्वर गंझू, परमेश्वर सिंह भोगता,हजारीबाग जिला अध्यक्ष बालदेव गंझू, रामगढ जिला अध्यक्ष अजय गंझू, बोकारो जिला अध्यक्ष भोला भोगता,संजय भोगता,बासदेव गंझू,सुखदेव गंझू, रघुनन्दन गंझू, अमरनाथ भोगता,परमेश्वर गंझू, रंजन कुमार भोगता,रामदयाल गंझू, रूपम कुमार भोगता,प्रेम सागर खरवार, नीलाम्बर खरवार,तुलसी गंझू, भुनेश्वर गंझू, बिगन गंझु, राजबली गंझू,हरिश्चंद्र गंझू, लालमोहन सिंह भोगता,संतोष गंझू, बिनोद गंझू सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article