बहरागोड़ा में मिला सेकेंड वर्ल्ड के जमाने का बम, बार-बार बम मिलने से बढ़ी प्रशासन की चिंता

बहरागोड़ा के पानीपोड़ा क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, एक महीने में तीसरी घटना से प्रशासन और ग्रामीणों में बढ़ी चिंता।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब इस इलाके से युद्धकालीन विस्फोटक बरामद हुआ है।

रांची : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोड़ा–नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जीवित बम मिला है। यह बम बुधवार की देर रात बरामद हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब इस इलाके से युद्धकालीन विस्फोटक बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। बुधवार रात जब गांव के कुछ लोग नदी में मछली पकड़ने गए थे, तो कम पानी और रेतीली सतह के बीच उन्हें एक विशाल आकार की लोहे जैसी वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाने पर पता चला कि वह एक शक्तिशाली बम है। बार-बार बम मिलने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि पूरे नदी तटीय क्षेत्र और गांव के आसपास जांच कराई जाए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।