बड़ी खबर: गिरिडीह में भयावह हादसा! डुमरी टोल प्लाजा के पास 3 ट्रकों में टक्कर के बाद आग, ड्राइवर खलासी की जिंदा जलकर मौत

गिरिडीह के डुमरी स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग में ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई, पुलिस जांच जारी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। जहां डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि हादसे के बाद तीनों ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए। हालत इतनी भयावह थी कि दोनों के शव तक तुरंत बाहर नहीं निकाले जा सके। चंद मिनटों में ही आग ने तीनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए यातायात भी ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

यह दर्दनाक हादसा गुरुवार की सुबह कुलगो टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोयला लदा एक मिनी ट्रक आगे चल रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन तुरंत अनियंत्रित हो गए और हालात कुछ ही पलों में बिगड़ गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में तीनों ट्रक धूं-धूं कर जलने लगे। आग इतनी तेज थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे की वजह से कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।