पुलिस के हत्थे चढ़े PLFI के दो वांछित उग्रवादी, गुप्त सूचना के आधार पर…

गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरहू के एतरे गांव निवासी सोम पूर्ति उर्फ चोम उर्फ चोमो (19 ) और इंदीपीड़ी गांव के जीवन बोदरा उर्फ जीव (19) शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों उग्रवादी PLFI के एरिया कमांडर टीरा बोदरा उर्फ लंबू दस्ता के सदस्य हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Wanted Militants of PLFI Arrested: मुरहू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन को मिली गुप्त सूचना (Secret Information) के आधार पर मुरहू थाना की पुलिस (Police) ने गुरुवार को अपने थाना क्षेत्र के दो विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के दो वांछित उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरहू के एतरे गांव निवासी सोम पूर्ति उर्फ चोम उर्फ चोमो (19 ) और इंदीपीड़ी गांव के जीवन बोदरा उर्फ जीव (19) शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों उग्रवादी PLFI के एरिया कमांडर टीरा बोदरा उर्फ लंबू दस्ता के सदस्य हैं।

गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों के विरुद्ध इसी वर्ष मुरहू थाने में आर्म्स एक्ट, 17 CLA Act सहित अन्य संगीन धाराओं में चार मामले दर्ज किए गए हैं। तबसे पुलिस को इनकी तलाश थी। यह जानकारी जिला पुलिस द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में दी गई। बताया गया कि मुरहू थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कई कांडों के वांछित सोम पूर्ति अपने गांव आया हुआ है।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एतरे गांव में फुलझर नाला के पास घेराबंदी कर पुलिस ने सोमा पूर्ति को धर-दबोचा। बाद में जीवन बोदरा को भी उसके स्वजनों और ग्रामीणों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।

Share This Article