‘दुल्हनिया ले आएगी’ का पोस्टर आउट, खुशाली कुमार बनीं स्वैग वाली अनोखी दुल्हन

Manu Shrivastava
1 Min Read
खुशाली कुमार की दुल्हनिया ले आएगी का पोस्टर रिलीज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खुशाली कुमार की नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का पहला पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। पोस्टर में खुशाली पारंपरिक दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल अलग और बेहद स्टाइलिश है। वह दूल्हे की पगड़ियों के ढेर पर लेटी दिखाई दे रही हैं। शादी का जोड़ा, आंखों पर सनग्लासेस और चेहरे पर बेफिक्र आत्मविश्वास इस बात का संकेत देता है कि फिल्म की दुल्हन साधारण नहीं, बल्कि सरप्राइज से भरी हुई है।

कहानी में कॉमेडी, ड्रामा और मिशन का ट्विस्ट

आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है। इसकी कहानी ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खास मिशन और तय डेडलाइन के साथ आगे बढ़ती है। फिल्म में कॉमेडी, इमोशनल ड्रामा और कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे।

इन सितारों से सजेगी फिल्म

फिल्म में खुशाली कुमार के साथ पीयूष मिश्रा और महेश मांजरेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक के मुताबिक, यह कहानी परिवार, रिश्तों और उनसे जुड़ी उलझनों के बीच मस्ती और भावनाओं का जश्न मनाती है। ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को रिलीज होगी।

Share This Article