
रांची: मुहर्रम पर्व के अवसर पर शनिवारन 27 जून को रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पूर्ण अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने यह फैसला जिले के अधिकांश क्षेत्रों में निकलने वाले ताजिया और अखाड़ा जुलूस को देखते हुए लिया है। प्रशासन के मुताबिक, जुलूस के कारण शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों के आवागमन में होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं
परीक्षा के लिए विशेष नियम
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में पहले से कोई परीक्षा निर्धारित है, वे बेहद जरूरी होने पर ही इसका आयोजन कर सकेंगे। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रांची को पूर्व में सूचना देनी होगी।जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों, अभिभावकों और आम नागरिकों से इस व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही, सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व संपन्न कराने की अपील की गई है।

