Latest Newsक्राइमगुमला में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, सिर और...

गुमला में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, सिर और गर्दन पर मिले कुल्हाड़ी से वार करने के निशान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के कामडारा के पहाड़गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की टांगी मारकर हत्या करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष के अलावा एक बच्चा शामिल है।

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में पांच लोगों की हत्या की गई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

हालांकि पुलिस को इसकी सूचना बुधवार सुबह मिली। मासूम समेत पांच लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या की जांच कर रही पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाने में जुटी है।

सभी के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार का निशान मिला है।

माना जा रहा है कि देर रात आरोपी घर के अंदर पहुंचे होंगे। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला कर हत्या की गई है।

प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेनी चाही कि रात में वारदात के दौरान किसी तरह की आवाज किसी ने सुनी या नही?

लेकिन ग्रामीणों ने किसी भी तरह की आवाज सुनने से इनकार किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह शव देखने के बाद ही इस बारे में पता चल पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी चल रही है।

गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि आपसी विवाद में हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

खबरें और भी हैं...