भगवान शिव के दर्शन को निकला पहला जत्था, 90 श्रद्धालुओं के साथ किन्नौर कैलाश यात्रा शुरू

किन्नौर कैलाश यात्रा 2026 गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन 90 श्रद्धालुओं ने तांगलिंग गांव से पदयात्रा शुरू की। सुरक्षा इंतजामों के बाद 10 अगस्त तक यात्रा चलेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : किन्नौर कैलाश यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई और पहले दिन 90 श्रद्धालुओं ने तांगलिंग गांव से पदयात्रा आरंभ की। करीब 375 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे, जो 10 अगस्त को संपन्न होगी। यात्रा पहले एक जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन सुरक्षा संबंधी खतरों और स्थानीय समुदाय के विरोध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कल्पा के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे के कारण यात्रा को पहले स्थगित करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ”10 जुलाई को एक निरीक्षण दल को दोबारा भेजा गया था जिसने 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं जिसके बाद यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया।” यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू हुआ था, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार से शुरू होगा। कुल 375 श्रद्धालुओं में से 175 का पंजीकरण ऑनलाइन, 125 का ऑफलाइन और 75 का पंजीकरण ‘किन्नौर एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन’ के माध्यम से किया जाएगा। यात्रा तांगलिंग-मालिंग-खाता-गुफा मार्ग से आयोजित की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।