एफसीआरए मामले में सतीशन के खिलाफ सबूत नहीं, सतर्कता विभाग ने जांच बंद की : चेन्निथला

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि पुनर्जनी बाढ़ पुनर्वास परियोजना मामले में वीएसीबी को वी.डी. सतीशन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और जांच बंद कर दी गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (वीएसीबी) को पुनर्जनी बाढ़ पुनर्वास परियोजना को लेकर लगे आरोपों में मौजूदा मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है और इसकी जांच को बंद करने का फैसला किया गया है। चेन्निथला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वीएसीबी को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे सतीशन का संबंध विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन या उनके निर्वाचन क्षेत्र परावुर में बरसों पहले पूरी की जा चुकी परियोजना में किसी अन्य अनियमितता से जोड़ा जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।