कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर, घरों में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश

कोडरमा के कटैया गांव में जंगली हाथियों का कहर, घरों को किया तबाह, पशुओं की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों और पशु शेड को नुकसान पहुंचाया, जिसमें एक भैंस के बच्चे और एक बकरी के बच्चे की मौत हो गई। पंचायत भवन का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कटैया मोड़ पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे बाद जाम हटवाया।

ग्रामीणों का आरोप है कि 15 दिन पहले भी हाथियों के हमले में एक युवक की जान गई थी, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों में हाल के महीनों में हाथियों का आतंक बढ़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार जंगलों में भोजन की कमी और मानवीय हस्तक्षेप के कारण हाथी आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।