गिरिडीह में आंधी-बारिश के बीच पेड़ गिरने से हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

गिरिडीह के बिरनी में तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल, स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य और इलाज जारी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक सड़क हादसा हो गया। भरकट्टा बाजार से लौट रहे तीन बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ के गिरने की चपेट में आ गए।

इस घटना में 21 वर्षीय आशीष कुमार मंडल की मृत्यु हो गई, जबकि सचिन कुमार वर्मा और सौरभ मंडल घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण पेड़ अचानक उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।