बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा! महिला कर्मचारी हिरासत में, करोड़ों के फर्जी वेतन का मामला गरमाया

बोकारो ट्रेजरी घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, महिला कर्मचारी हिरासत में, फर्जी वेतन निकासी का खुलासा, 10 करोड़ के मनी ट्रेल से बढ़ी जांच की रफ्तार

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाले (फर्जी वेतन निकासी मामले) में अब एक और बड़ा एक्शन सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही सीआईडी टीम ने बोकारो एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में काम कर रही महिला कर्मचारी काजल मंडल को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद सीआईडी टीम काजल मंडल को पूछताछ के लिए रांची ले गई है। बता दें कि बोकारो ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस और सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया था।

जांच के दौरान चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पता चला कि ट्रेजरी के कुछ अधिकारियों और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों के नाम पर वेतन निकाला जा रहा था। इस पूरे मामले में अब तक करीब 10 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का खुलासा हो चुका है, जिससे घोटाले की गंभीरता और भी बढ़ गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।