3 साल पहले हुई थी शादी लेकिन अब तक नहीं हुआ गवना, विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Married woman committed suicide by hanging herself: कोडरमा जिले के तिलैया थानांतर्गत सामंतो काली मंदिर के पीछे एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उपेंद्र यादव की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है।

इस संबंध में मृतका के पिता उपेंद्र यादव ने बताया कि काजल की शादी 3 साल पहले बिहार के नवादा जिला अंतर्गत माने बिगहा गांव में हुई थी, लेकिन 3 साल के बाद भी उसका गवना नहीं हो पाया था, जिसके कारण वह विवाह के उपरांत भी मायके में ही रह रही थी।

ससुराल पक्ष से भी सब कुछ ठीक-ठाक ही चल रहा था। ऐसे में उसकी बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह सोच से परे है।
उन्होंने बताया कि घटना बीती रात की है।

घर के सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए। लड़की भी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देखा तो उसका शव दिखा। मृतका के पिता ने बताया कि जिस कमरे में उसकी बेटी ने आत्महत्या की उसके ठीक बगल वाले कमरे में उसके 2 छोटे बेटे भी सोये हुए थे,

लेकिन उनको इसकी खबर तक नहीं लगी। जिस कमरे में लड़की ने फांसी लगाई है उस कमरे में न तो कोई दरवाजा लगा है ना ही कोई खिड़की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article