कोडरमा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष महेश राय गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष महेश राय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी अवैध विस्फोटक के मामले में दर्ज प्राथमिकी को लेकर की गई है।

हालांकि उन पर अवैध उत्खनन के अलावा भी कुछ अन्य मामले दर्ज हैं।

एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब के द्वारा गठित स्पेशल टीम के द्वारा पूर्व जिप अध्यक्ष, खनन माफिया और झामुमो नेता महेश राय को गिरफ्तार किया गया है।

ज्ञात हो कि महेश राय डोमचांच थाना में दर्ज अवैध विस्फोटक मामले में 2018 से फरार चल रहे थे।

वहीं कोडरमा थाना में कांड संख्या 113/20 में अवैध उत्खनन के मुख्य अभियुक्त हैं। बहरहाल महेश राय की गिरफ्तारी कोडरमा पुलिस के लिये एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है।

Share This Article